Friday, July 24, 2026
Homeअल्मोड़ाजीआईसी बांगीधार में छात्रों के बाल काटने का आरोप, हंगामे के बाद...

जीआईसी बांगीधार में छात्रों के बाल काटने का आरोप, हंगामे के बाद जांच समिति गठित

सल्ट। अल्मोड़ा जिले के जीआईसी बांगीधार में छात्रों के साथ कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है। आरोप है कि भूगोल प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने अनुशासनहीनता के नाम पर कक्षा 12 के पांच छात्रों के बाल कैंची से काट दिए, उनकी स्कूल ड्रेस पर ब्लेड चला दिया और नोटबुक के पन्ने भी फाड़ दिए। घटना के बाद अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि प्रवक्ता ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए छात्र सौरभ, अनुज नेगी, सूरज बिष्ट, योगेश शर्मा और योगेश जोशी के साथ यह कार्रवाई की। घटना की जानकारी मिलते ही अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अनुशासन बनाए रखने के नाम पर छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और संबंधित प्रवक्ता को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इस बीच प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने प्रधानाचार्य राजेंद्र बगोरिया को लिखित माफीनामा सौंपते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने आवश्यक कार्य का हवाला देकर अवकाश ले लिया, जिससे मामले ने और तूल पकड़ लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर जांच समिति का गठन किया गया है। समिति को सभी तथ्यों की जांच कर 26 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रधानाचार्य को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments