Tuesday, September 1, 2026
Homeउत्तरकाशीपापड़गाड़ में बाढ़ की सूचना से प्रशासन अलर्ट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव...

पापड़गाड़ में बाढ़ की सूचना से प्रशासन अलर्ट, मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव से यातायात बाधित

उत्तरकाशी/देहरादून। तहसील भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड़ में मंगलवार को बाढ़ आने की सूचना के बाद प्रशासन और संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गए। स्थिति को देखते हुए यूजेवीएनएल के मनेरी, जोशियाड़ा और धरासू परियोजनाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के साथ नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद तहसीलदार भटवाड़ी, एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व उपनिरीक्षक को अवगत कराया गया। संबंधित टीमें मौके पर पहुंच गईं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल पापड़गाड़ में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर भू-धंसाव, यातायात बाधित

वहीं, मंगलवार सुबह मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास भू-धंसाव होने से सड़क यातायात के लिए बंद हो गई। करीब पांच बजे हुए भू-धंसाव के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोलने का काम शुरू किया। लोक निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता प्रदीप सिंह शाही ने बताया कि मौके पर रोड कटिंग के साथ हिल साइड कटिंग का कार्य भी चल रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग की टीम लगातार सड़क खोलने के कार्य में जुटी हुई है और जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मार्ग बंद होने के कारण मसूरी और देहरादून के बीच आवाजाही करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments