Friday, April 24, 2026
Homeउत्तरकाशीछह महीने के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार, ट्रेकिंग और...

छह महीने के लिए खुले गंगोत्री नेशनल पार्क के द्वार, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण को मिली मंजूरी

उत्तरकाशी। गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट आगामी छह माह के लिए पर्यटकों, ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों के लिए खोल दिए गए हैं। पार्क उपनिदेशक हरीश नेगी ने विधिवत रूप से गौमुख-तपोवन ट्रैक के कनखु बैरियर, केदारताल ट्रैक और नेलांग घाटी के बैरियर खोलने की घोषणा की।

पार्क प्रशासन के अनुसार अब पर्यटक इन प्रमुख ट्रैकिंग रूट्स पर जा सकेंगे और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी तय अवधि के लिए ही पार्क को खोला गया है, जिसके दौरान सभी गतिविधियां निर्धारित नियमों के तहत संचालित होंगी।

गंगोत्री नेशनल पार्क के अंतर्गत गंगोत्री ग्लेशियर के साथ-साथ विश्व की कई ऊंची पर्वत चोटियां आती हैं। इसके अलावा भारत-चीन सीमा से जुड़ा एक बड़ा संवेदनशील क्षेत्र भी इसी पार्क के दायरे में शामिल है, जिससे इस क्षेत्र का सामरिक और पर्यावरणीय महत्व भी काफी बढ़ जाता है।

प्रशासन ने पर्यटकों और ट्रेकर्स से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों और पर्यावरण संरक्षण के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments