Thursday, June 18, 2026
Homeउत्तरकाशीजंगल की आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की मौत, पहाड़ी से गिरने...

जंगल की आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की मौत, पहाड़ी से गिरने की आशंका

उत्तरकाशी। पुरोला क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने गए एक फॉरेस्ट गार्ड की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद वन विभाग और मृतक के गांव में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, टौंस वन प्रभाग पुरोला के ठड़ूग बीट में बुधवार शाम जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझाने के लिए मंजियाली निवासी फॉरेस्ट गार्ड सोहन सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

टौंस वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी DP Baluni ने बताया कि आग बुझाने के बाद अन्य कर्मचारी अपने घर लौट गए, लेकिन सोहन सिंह रावत देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।

गुरुवार सुबह वन विभाग की टीम ने जंगल क्षेत्र में खोजबीन की, जहां सोहन सिंह रावत का शव बरामद हुआ। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग बुझाने के दौरान वह पहाड़ी से गिर गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई।

वन विभाग ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments