अल्मोड़ा में व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। गैस सिलेंडर के दाम में 993 रुपये की वृद्धि से नाराज कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और छोटे व्यापारियों पर भारी बोझ पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तुरंत वापस लिया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस पर कोई निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

