Friday, May 1, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों पर...

हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हरिद्वार की धर्मनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हर की पौड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। “हर-हर गंगे” के जयघोष से पूरा घाट क्षेत्र गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बैरिकेडिंग और ट्रैफिक डायवर्जन की विशेष व्यवस्था लागू की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, जिससे सभी लोग सुरक्षित और सुगम तरीके से अपने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments