Monday, April 27, 2026
Homeअल्मोड़ाश्मशान घाट में हुई शादी ने मचाया बवाल, मर्चूला की घटना पर...

श्मशान घाट में हुई शादी ने मचाया बवाल, मर्चूला की घटना पर प्रशासन सख्त

अल्मोड़ा/मर्चूला: उत्तराखंड को देश-विदेश के युगलों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन वेडिंग हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार नीति तैयार करने पर विचार कर रही है। इसी बीच पहाड़ी इलाकों में कुछ रिजॉर्ट संचालक प्रशासनिक अनुमति के बिना नए-नए वेडिंग डेस्टिनेशन चिन्हित कर विवाह समारोह आयोजित करने लगे हैं।

ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के पर्यटन स्थल मर्चूला का है, जहां एक विवाह समारोह ने सबको चौंका दिया। यहां रामगंगा और बदनगढ़ नदियों के संगम के पास स्थित अंत्येष्टि स्थल (श्मशान घाट) पर शादी की रस्में निभाई गईं। आमतौर पर जहां अंतिम संस्कार के लिए लोग पहुंचते हैं, उसी स्थान पर नवविवाहित जोड़े के जीवन की नई शुरुआत ने लोगों को हैरान कर दिया।

यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा और आलोचना का विषय बन गई है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या डेस्टिनेशन वेडिंग के नाम पर परंपराओं को इस तरह तोड़ा जाना उचित है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन सख्त हो गया है। तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर समारोह आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य है। विशेष रूप से अंत्येष्टि स्थल जैसे संवेदनशील स्थानों पर आयोजन से पहले प्रशासन को सूचित किया जाना चाहिए था।

वहीं, संबंधित रिजॉर्ट के प्रबंधक राकेश शर्मा का कहना है कि उन्होंने आयोजन से पहले पार्टी को जानकारी दी थी, लेकिन मेहमानों ने उसी लोकेशन को पसंद किया।

फिलहाल, प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments