नैनीताल। कलेक्ट्रेट पार्किंग क्षेत्र में सोमवार को एक कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता की मौत गोली लगने से हुई है। घटनास्थल से एक पिस्टल और कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने सुसाइड नोट की सामग्री की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।
एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

