Sunday, September 27, 2026
Homeअपराधझबरेड़ा में ऑनर किलिंग से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक...

झबरेड़ा में ऑनर किलिंग से सनसनी, भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को गोली मारी

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में शनिवार सुबह कथित ऑनर किलिंग की घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इसी वजह से भाई ने अपनी बहन और पड़ोसी युवक पर गोली चला दी। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments