चमोली। Gurmit Singh ने शनिवार को Badrinath Temple पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल के बदरीनाथ धाम पहुंचने पर Badrinath-Kedarnath Temple Committee के उपाध्यक्ष Rishi Prasad Sati तथा मुख्य कार्याधिकारी Sohan Singh Rangad ने मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया।
भगवान बदरीविशाल के दर्शन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से राज्यपाल को प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि Badrinath Temple देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां की व्यवस्थाएं प्रशंसनीय हैं।
उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान है तथा सरकार और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
Harish Gaur द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार राज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए मंदिर समिति, प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं भी दीं।

