देहरादून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के अनुसूचित जाति विभाग ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। जारी अधिसूचना के अनुसार विनोद कुमार और प्रीतम सिंह आर्य को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग का कार्यकारी चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति पत्र 29 जून 2026 को एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष Rajendra Pal Gautam की ओर से जारी किया गया। पत्र में नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की अपेक्षा जताई गई है।
साथ ही संबंधित पदाधिकारियों और संगठन के वरिष्ठ नेताओं से नए कार्यकारी चेयरपर्सनों को उनके दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग देने का अनुरोध भी किया गया है। कांग्रेस संगठन में इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

