Thursday, October 1, 2026
Homeदेहरादूनचुनावी प्रक्रिया पर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल, कहा- हर मतदाता के...

चुनावी प्रक्रिया पर काजी निजामुद्दीन ने उठाए सवाल, कहा- हर मतदाता के अधिकार की लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस

देहरादून। मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने बुधवार को देहरादून में प्रेसवार्ता कर विभिन्न स्तरों पर हुए चुनावों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से लेकर पंचायत, निकाय और अब महाविद्यालयों के चुनाव तक चुनाव प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

काजी निजामुद्दीन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में अलग-अलग चुनावों में धांधली के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हाल में हुए महाविद्यालय छात्रसंघ चुनावों को लेकर भी कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। डीएवी पीजी कॉलेज में चुनाव के दौरान हंगामे और बाद में कांग्रेस की ओर से कथित अनियमितताओं की जांच की मांग भी की गई थी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बेहद महत्वपूर्ण है। उनके मुताबिक चुनाव कराने वाली संस्थाओं को लेकर पहली बार इस तरह के सवाल गंभीरता से उठ रहे हैं, जिससे संस्थाओं की विश्वसनीयता प्रभावित होने की चिंता पैदा होती है।

काजी निजामुद्दीन ने कहा कि विधानसभा से लेकर पंचायत, निकाय और महाविद्यालय स्तर तक चुनावों में सामने आने वाली कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर मतदाता के अधिकार की लड़ाई लड़ती रहेगी। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को पार्टी लगातार उठाती रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments