Wednesday, July 29, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में दूसरे दिन भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 अगस्त...

उत्तराखंड में दूसरे दिन भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 3 अगस्त तक बिगड़े रहेंगे मौसम के तेवर

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने दूसरे दिन भी राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और टिहरी जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम वैज्ञानिकों ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। लगातार सक्रिय मानसून को देखते हुए आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments