Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

उत्तराखंड में हिमस्खलन का खतरा, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों को बर्फबारी और हिमस्खलन की आशंका को लेकर सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने शुक्रवार शाम 5 बजे से शनिवार शाम 5 बजे तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। इसमें राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की संभावना जताई गई है।

पूर्वानुमान के तहत उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ को डेंजर लेवल-3 में रखा गया है, जबकि रुद्रप्रयाग और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 श्रेणी में शामिल किया गया है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक बर्फबारी की स्थिति में इन क्षेत्रों में एवलांच (हिमस्खलन) का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट रहने और आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की गई है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments