Friday, April 24, 2026
Homeनैनीतालहल्द्वानी में गरजे रक्षा मंत्री, धामी को बताया ‘धुरंधर’, वैश्विक संकट पर...

हल्द्वानी में गरजे रक्षा मंत्री, धामी को बताया ‘धुरंधर’, वैश्विक संकट पर जताई चिंता

Rajnath Singh आज Haldwani पहुंचे और जनसभा को संबोधित करते हुए Pushkar Singh Dhami की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धामी अब सिर्फ “धाकड़” नहीं बल्कि “धुरंधर धामी” हैं।

वैश्विक संकट पर जताई चिंता

रक्षा मंत्री ने पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में चल रहे संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव है।

धामी सरकार के 4 साल: ‘चौका’, 6 साल में ‘छक्का’

रक्षा मंत्री ने कहा कि धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है और आने वाले समय में और बड़े काम होंगे। उन्होंने चारधाम ऑल वेदर रोड जैसी परियोजनाओं को राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया

उत्तराखंड: देवभूमि के साथ वीरभूमि

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड न केवल देवभूमि और तपोभूमि है, बल्कि वीरभूमि भी है।
पूर्व सैनिकों और सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

यूसीसी और अवैध कब्जों पर सख्त रुख

रक्षा मंत्री ने यूसीसी लागू करने को साहसिक फैसला बताया।
साथ ही अवैध घुसपैठ और कब्जों के खिलाफ कार्रवाई को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया

सीएम धामी का दावा: तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 1.5 गुना वृद्धि हुई।  प्रति व्यक्ति आय 41% बढ़ी। 30 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। 1700 से अधिक स्टार्टअप सक्रिय हैं।

सुरक्षा और सेना पर सरकार का फोकस

सीएम धामी ने कहा कि अब भारतीय सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देती है। उन्होंने सैन्यधाम और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को सरकार की प्राथमिकता बताया।

राजनीतिक हमला भी तेज

सीएम धामी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस दंगाइयों में वोट बैंक देखती है, जबकि भाजपा विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments