Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनचारधाम यात्रा 2026: वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, आज से प्रक्रिया...

चारधाम यात्रा 2026: वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य, आज से प्रक्रिया शुरू

देहरादून। चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। यात्रा में शामिल होने वाले वाहनों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज से गढ़वाल मंडल में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गढ़वाल संभाग के आरटीओ द्वारिका प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन कार्ड की सुविधा पौड़ी, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में उपलब्ध कराई गई है। इन स्थानों पर विशेष काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां चारधाम यात्रा में संचालित होने वाले व्यावसायिक वाहनों का फिटनेस परीक्षण, बीमा, परमिट समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का गहन सत्यापन किया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी व्यावसायिक वाहन को यात्रा में संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग, ओवरलोडिंग से बचाव और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

परिवहन विभाग का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और यात्रा को सुगम व व्यवस्थित बनाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments