Friday, April 24, 2026
Homeदेहरादूनदेहरादून को अग्रणी महानगर बनाने की दिशा में काम: सीएम धामी ने...

देहरादून को अग्रणी महानगर बनाने की दिशा में काम: सीएम धामी ने टाउन हॉल का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून नगर निगम को देश के अग्रणी निगमों और महानगरों में शामिल करना सरकार की प्राथमिकता है। शहर के नागरिकों का जीवन सुगम बनाने के लिए सरकार और नगर निगम मिलकर लगातार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर, बेहतर जलापूर्ति, सुदृढ़ सीवरेज व्यवस्था और स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून को आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। यह सभी कार्य नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में व्यापक स्तर पर किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को आवास उपलब्ध कराया जा रहा है और प्रदेश के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। देहरादून को स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

शुक्रवार को सीएम धामी ने नगर निगम के टाउन हॉल (जुगमंदर सभागार) के नवनिर्मित स्वरूप का उद्घाटन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, राम सिंह केड़ा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर और महापौर सौरभ थपलियाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नगर निगम के जुगमंदर सभागार को आधुनिक सुविधाओं के साथ पारंपरिक स्वरूप में विकसित किया गया है, जिससे शहर को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments