
देहरादून। संवाददाता। झारखण्ड के जिला सरायेकेला, कदमडीह गांव में कथित तौर पर हुई माब लिचिंग की घटना पर विरोध व इस पर कड़े कानून बनाये जाने की मांग को लेकर आज आई प्राउड मोदी कैम्पेन के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि 17 व 18 जून की रात कदमडीह गांव मे मो. तबरेज अंसारी के साथ माब लिचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। रात लगभग डेढ़ बजे तबरेज आलम को बुरी तरह मारा पीटा गया जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। बताया गया कि मामले में आरोपियो के खिलाफ हल्की धाराओं में मुकदमें दर्ज किये गये जो कि केन्द्र व राज्य सरकार को बदनाम करने की साजिश प्रतीत होती है।
उन्होने कहा कि देश भर में माब लिंचिंग की घटनाए काफी तेजी से बढ़ी है जो कि निदंनीय है उन्होने राष्ट्रपति से इन घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाये जाने की मांग की है। इस अवसर पर सचिन कुमार दीक्षित, अर्चना शर्मा, फिरोज अख्तर, इब्राहिम कुरेशी, बाबू खान, रजत यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

.jpeg)
.jpeg)

