Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डलिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने किसानों को दी राहत, किसानों को गन्ने का...

लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने किसानों को दी राहत, किसानों को गन्ने का किया भुगतान

रुड़की। लिब्बरहेड़ी चीनी मिल ने किसानों को बड़ी राहत दी है। चीनी मिल की ओर से बीस जनवरी तक आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान किसानों को कर दिया है। चीनी मिल ने अगले सप्ताह तक और भुगतान देने की बात कही है।

इस समय चीनी मिलों में गन्ने की कमी बनी हुई है। वहीं अधिकांश किसानों के पास भी अब गन्ना लगभग समाप्ति की ओर है। ऐसे में चीनी मिलों की ओर से किसानों को मिल में ही गन्ने की आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों को बताया जा रहा है कि गन्ना कोल्हू के बजाए वह चीनी मिल को गन्ने की आपूर्ति करें।

लिब्बरहेड़ी चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से किसानों को 20 जनवरी तक आपूर्ति किए गए गन्ने का भुगतान कर दिया गया है। विभिन्न गन्ना समितियों को 17 करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। किसानों को यह भुगतान अगले सप्ताह तक मिल जाएगा। वहीं चीनी मिल की ओर से 10 दिन के भुगतान की ओर तैयारी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह चीनी मिल को साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करें। इसके अलावा गन्ना पर्ची मिलने के बाद ही छिलाई करें। चीनी मिल को अधिक से अधिक मात्रा में गन्ने की आपूर्ति करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments