Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डक्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने का मामला, आरोपी की रिमांड के लिए...

क्राइम ब्रांच के सिपाही को गोली मारने का मामला, आरोपी की रिमांड के लिए पुलिस आज देगी अर्जी

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच के सिपाही संदीप नरवाल को गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर लेने के लिए मामले में विवेचक आज अर्जी देंगे। इसके लिए प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम भी अन्य आरोपियों को बी वारंट पर लेने की तैयारी में लगी हुई है।  

आरोपी अंशु उर्फ मोनू ने असलाह निकालकर गोली मार दी थी
30 सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र की पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग में हरियाणा के फरीदाबाद में डकैती डालने के आरोपियों की लोकेशन मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम यहां पहुंची थी। इस दौरान टीम के सिपाही संदीप नरवाल को आरोपी अंशु उर्फ मोनू ने असलाह निकालकर गोली मार दी थी।

पुलिस ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया था आरोपी
सिपाही संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं भागते हुए आरोपी पर क्राइम ब्रांच की टीम ने फायरिंग भी की थी। जिसमें एक गोली आरोपी के बाएं हाथ की कोहनी पर लगी थी। आरोपी को एक अक्तूबर की सुबह पुलिस ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मामले की जांच कर रहे विवेचक आज कोर्ट में आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी देंगे। जिसके बाद आरोपी को रिमांड पर किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments