हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए नौ उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। स्थानांतरण के तहत जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
वहीं, नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर और लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।
इसके अलावा रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा, जबकि सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की स्थानांतरित किया गया है। राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर और नितिन चौहान को लक्सर से कलियर भेजा गया है।
मनोज गैरोला का स्थानांतरण बहादराबाद से कनखल किया गया है, जबकि अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद भेजा गया है। सभी अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

