Friday, October 30, 2026
Homeअपराधजेल में कैदी की मौत मामला: सीबीआई ने 10 घंटे तक खंगाले...

जेल में कैदी की मौत मामला: सीबीआई ने 10 घंटे तक खंगाले दस्तावेज, मिले कई अहम सुराग

काशीपुर के बंदी की मौत मामले में गुरुवार को सीबीआई की टीम ने 10 घंटे तक हल्द्वानी जेल में दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा बंदियों व बंदी रक्षकों से भी घटना के बारे में जानकारी जुटाई गई। सीबीआई को जांच मिलने के बाद अब तक तीन बाद हल्द्वानी जेल में जांच पड़ताल हो चुकी है। बताया जा रहा है कि जेल से सीबीआई के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं।

हल्द्वानी जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने बताया गुरुवार को सुबह 10 बजे सीबीआई की टीम जेल में पहुंच गई थी। रात 8 बजे तक बंदी के मौत संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद रवाना हो गई थी। सीबीआई टीम का जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है, टीम अपने स्तर से जांच कर रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच तेजी से चल रही है। मालूम हो कि बीते 6 मार्च 2021 को काशीपुर निवासी एक बंदी की जेल में मौत हो गई थी। इसके बाद बंदी की पत्नी ने जेल के चार बंदी रक्षकों पर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद जेल में जमकर हंगामा भी कटा था। जेल के बंदी रक्षकों ने मोर्चा खोल दिया था, हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के बाद ही बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments