Friday, October 30, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डदूसरे फार्मेसी छात्र का शव 20 घंटे बाद बरामद, कार्बेट वाटर फाल...

दूसरे फार्मेसी छात्र का शव 20 घंटे बाद बरामद, कार्बेट वाटर फाल पर्यटकों के लिए बंद किया गया

हल्द्वानी : रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कालाढूंगी रेंज में स्थित कार्बेट वाटर फाल में द्रोण फार्मेसी कालेज रुद्रपुर के दो छात्र रविवार को डूब गए थे। एक छात्र का शव रविवाद देर शाम को ही बरामद कर लिया गया था, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका था और रात होने के कारण रेस्क्यू रोक दिया गया था। वहीं सोमवार सुबह रेस्क्यू अभियान चलाकर दूसरे छात्र का शव भी कार्बेट वाटर फाल से बरामद कर लिया गया।

द्रोण फार्मेसी कालेज रुद्रपुर के छात्रों का रविवार को नैनीताल घूमने का प्रोग्राम बना था। नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ उमडऩे से कालाढूंगी पुलिस द्वारा उनकी बस को नैनीताल नहीं जाने दिया गया। जिस पर छात्रों का ग्रुप कार्बेट फाल घूमने पहुंच गया। पुलिस के मुताबिक दल में शामिल दो छात्र रिक्की मंडल व अभिजीत अधिकारी नहाने लग गए। इसी दौरान दोनों छात्र पानी के गहरे कुंड में डूब गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान रुद्रपुर निवासी 20 वर्षीय छात्र रिक्की मंडल कार्बेट वाटर फाल में बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इधर लापता 19 वर्षीय छात्र अभिजीत अधिकारी का देर रात तक कुछ पता नहीं चल पाया था। एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सोमवार की सुबह छह बजे से एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इस दौरान पानी को कम करने के लिए दूसरी ओर सप्लाई की गई। फाल के नीचे छात्र अभिजीत का शव बरामद हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है।

कार्बेट वाटर फाल को पर्यटकों के लिए बंद

छात्रों के डूबने की घटना के बाद वन विभाग ने कार्बेट वाटर फाल को पर्यटकों के लिए फिलहाल बंद कर दिया है। कालाढूंगी के रेंजर अमित गवासाकोटी ने बताया कि आज सोमवार को फाल को बंद करा दिया है। अग्रिम आदेश तक अभी बंद रखा गया है। कुछ पर्यटक आए भी थे, उन्हें गेट से वापस कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments