Tuesday, October 27, 2026
Homeखास खबरबोल्डर चपेट में आकर चालक सहित जीप काली किनारे पहुँची, चालक गंभीर...

बोल्डर चपेट में आकर चालक सहित जीप काली किनारे पहुँची, चालक गंभीर रूप से घायल

धारचूला(पिथोरागढ़) : पिथौरागढ़ का सीमान्त क्षेत्र इन दिनों मौसम की मार से हलकान है. बीती रात गोरीछाल, बंगापनी क्षेत्र में भीषण बरसा के कारण एक मकान के चपेट में आज से तीन की मौत का समाचार है तो बीते रविबार की शाम बलुवाकोट के पास पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक जीप काली नदी के किनारे गिर गई। जिस में जीप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

समाचार के अनुसार रविवार की शाम को नया बस्ती निवासी सचिन कुमार (22) पुत्र भूपेंद्र जीप चलाकर धारचूला से बलुवाकोट आ रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से बोल्डर की चपेट में आने से जीप सैकड़ों फीट नीचे नदी किनारे गिर गई।

इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सचिन को निकालकर पहले धारचूला सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कनालीछीना से गए 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments