Monday, August 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भारी बारिश के चलते भूस्खलन और सड़क अवरुद्ध होने जैसी स्थिति को देखते हुए यात्रियों को मौसम की जानकारी लेकर ही आवाजाही करने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments