Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डपीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों ने विशेष धारा पूजन और धारा आरती कर मां गंगा से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के सुखमय जीवन के लिए प्रार्थना की।

इसी तरह यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भी विशेष पूजा-अर्चना और आरती की गई। चारों धामों में धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सुखमय जीवन की मंगलकामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments