Saturday, July 18, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने से यात्रा रोकी गई, श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से लौटाया गया

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से शुक्रवार सुबह यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर गौरीकुंड गेट से श्रद्धालुओं को आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई और उन्हें वापस लौटाया गया।

प्रशासन के अनुसार, बृहस्पतिवार रात पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर गिरने के बाद यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके बाद आयुक्त के निर्देश पर मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित किए जाने तक केदारनाथ पैदल यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस, डीडीआरएफ और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से बोल्डर हटाने और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल पैदल मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और अगली सूचना जारी होने तक यात्रा के लिए आगे न बढ़ने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments