रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रप्रयाग जिला प्रेस क्लब की 20वीं सालगिरह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रेस समाज और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सकारात्मक बदलाव लाने में अहम योगदान देता है। उन्होंने रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के 20 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

