काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर ऊधम सिंह नगर के काशीपुर पहुंचे। यहां वह ढकिया रोड स्थित गणेशपुर के द प्रिंस पैलेस में आयोजित ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम में शामिल हुए और विद्यार्थियों से संवाद किया।
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी देहरादून से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर करीब एक बजे आईजीएल हेलीपैड काशीपुर पहुंचे। हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एक बच्चे ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच बनाकर भेंट किया। सीएम धामी ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों से बातचीत की और उनके विचार एवं सवाल सुने। ‘युवा विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना होंगे।

