Friday, April 24, 2026
Homeऊधमसिंहनगरखटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को...

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

खटीमा: पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया, जहां बुलडोजर से उन पर फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया गया।

मुख्यमंत्री सैनिक सम्मान समारोह में भी शामिल हुए। यह कार्यक्रम उनके पिता, सूबेदार स्व. शेर सिंह धामी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

सैनिक पुत्र होने के नाते सीएम धामी ने वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सीएसडी कैंटीन से खरीदारी भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कैंटीन के खुलने से क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को बड़ी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैनिक, पूर्व सैनिक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments