Sunday, July 19, 2026
HomeऊधमसिंहनगरNEET UG 2026 में आकाश इंस्टीट्यूट रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन, 200 से...

NEET UG 2026 में आकाश इंस्टीट्यूट रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन, 200 से अधिक छात्रों ने परीक्षा की क्वालिफाई

रुद्रपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। संस्थान की छात्रा गौरी श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 3399 हासिल कर रुद्रपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया।

संस्थान के अनुसार इस वर्ष 200 से अधिक विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 परीक्षा क्वालिफाई की है। वहीं, उत्तराखंड की टॉप-10 रैंक में आठ विद्यार्थी आकाश इंस्टीट्यूट से हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

रुद्रपुर केंद्र के अन्य मेधावी विद्यार्थियों में नेहा पंडित ने 616 अंक, आकर्षिका ने 599 अंक, राहुल सिंह ने 588 अंक, ऋतिका जोशी ने 586 अंक, रिया गुप्ता ने 584 अंक, मीनल तिवारी और अर्जुन भारद्वाज ने 581-581 अंक, प्रियांशी पुरुथी ने 573 अंक, रेहबर ने 558 अंक, अर्हान अंसारी ने 556 अंक तथा ज्योतिमय तालुकदार ने 550 अंक प्राप्त किए।

संस्थान ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों के परिणाम भी लगातार प्राप्त हो रहे हैं। सेंटर डायरेक्टर हिमांशु सिंघल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे आगामी नीट काउंसलिंग के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर जीएम पायल चावला और ब्रांच मैनेजर गौरव बिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments