Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तरकाशीस्वारीगाड़ में भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, दोनों ओर फंसे यात्री वाहन

स्वारीगाड़ में भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे बंद, दोनों ओर फंसे यात्री वाहन

उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर स्वारीगाड़ में कैप्टन ब्रिज के पास भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हो गया। पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर यात्री वाहन फंस गए।

मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लोडर मशीन मौके पर भेज दी। मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। बीआरओ के अनुसार करीब डेढ़ घंटे में यातायात बहाल होने की उम्मीद है।

हाईवे बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग खुलने तक दोनों ओर वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments