Friday, October 30, 2026
Homeउत्तरकाशीमोरी-सांकरी मोटर मार्ग का 15 मीटर हिस्सा ध्वस्त, आवाजाही बंद

मोरी-सांकरी मोटर मार्ग का 15 मीटर हिस्सा ध्वस्त, आवाजाही बंद

उत्तरकाशी। जिले में गत सोमवार देर रात को हुई भारी बारिश से मोरी सांकरी मोटर मार्ग नैटवाड़ खड्ड के उफान पर आने से सड़क का 15 मीटर हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। जिससे गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र के 22 गांव का संपंर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। वहीं बारिश के चलते काश्तकारों की नगदी फसल व बगीचों को भी खासा नुकसान पहुंचा है।

जिले में गत एक सप्ताह से हो रही बारिश के चलते लोगों का जन जीवन पूरी तरह अस्त व्यसत हो गया है। भारी बारिश के चलते जहां कई पैदल संपंर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं बीती सोमवार रात को गोबिंद वन्य जीव विहार क्षेत्र अंतर्गत नैटवाड़ गेदरा उफान पर आने से मोरी सांकरी मोटर मार्ग का 15 मीटर हिस्सा पूरी तरह वासआउट हो गया। जिससे मार्ग आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद होने हो गया है। मार्ग बंद होने से सांकरी, जखोल, ओसला गंगाड, सटुड़ी धारा सहित क्षेत्र के करीब 22 गांव का संपंर्क तहसील मुख्यालय से कट गया है। वहीं मार्ग क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग को सुचारू करने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments