Wednesday, October 7, 2026
Homeरोजगार समाचारपिटकुल और यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती, 12 अक्तूबर से शुरू...

पिटकुल और यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती, 12 अक्तूबर से शुरू होंगे आवेदन

देहरादून। पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अक्तूबर से शुरू होगी और 25 नवंबर तक चलेगी।

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 37 पद शामिल हैं। वहीं, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 16 और तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका 28 से 30 नवंबर तक मिलेगा। भर्ती परीक्षा अगले वर्ष 14 मार्च को प्रस्तावित है।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) पद के लिए अभ्यर्थी का विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई और दो वर्ष का अनुभव जरूरी है।

वहीं, तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के लिए विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं पास होने के साथ फिटर ट्रेड में आईटीआई और दो वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र आवश्यक है।

दोनों पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

100 अंकों की होगी परीक्षा

भर्ती परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये निर्धारित किया गया है।

दो भर्ती परीक्षाओं के प्रवेश पत्र जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को सहायक कृषि अधिकारी-1, 3 और चारा सहायक-3 भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए। यह परीक्षा 11 अक्तूबर को सुबह की पाली में आयोजित होगी।

इसके अलावा कलाकार और मानचित्रकार भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। इन पदों की परीक्षा भी 11 अक्तूबर को द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments