Wednesday, July 29, 2026
Homeहरिद्वारहरिद्वार में नोटों से बनी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, भगवान...

हरिद्वार में नोटों से बनी अनोखी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र, भगवान शिव को करेंगे समर्पित

हरिद्वार। कांवड़ मेले के बीच हरिद्वार में एक श्रद्धालु की अनोखी कांवड़ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने के लिए तरुण नामक श्रद्धालु ने इस बार नोटों से विशेष कांवड़ तैयार की है।

तरुण ने बताया कि इस अनूठी कांवड़ को तैयार करने में उनके पूरे परिवार ने करीब 24 घंटे तक लगातार मेहनत की। दिन-रात की मेहनत के बाद कांवड़ तैयार हुई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि परिवार की इच्छा थी कि इन नोटों को किसी न किसी रूप में भगवान शिव को अर्पित किया जाए। इसी सोच के साथ नोटों से कांवड़ बनाई गई और अब इसे मंदिर में दान करने का निर्णय लिया गया है।

श्रद्धालु की यह अनोखी कांवड़ हरिद्वार में चर्चा का विषय बनी हुई है। कांवड़ यात्रा के दौरान इसे देखने के लिए लोग रुककर तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह कांवड़ भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का अनोखा प्रतीक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments