Monday, August 10, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में 2.10 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर लगाने का काम...

पिथौरागढ़ में 2.10 करोड़ की लागत से क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू, सड़क हादसों पर लगेगा अंकुश

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के खाकर-नैनीसेनी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सड़क सुरक्षात्मक कार्यों के लिए क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया है। उत्तराखंड सरकार में दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने 2.10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान दर्जा मंत्री गणेश भंडारी ने कहा कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं और मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाकर-नैनीसेनी से देवत होते हुए कनारी-पाभे रोड पर लंबे समय से ग्रामीण क्रैश बैरियर लगाने की मांग कर रहे थे। सड़क पर सुरक्षा बैरियर नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही थीं। अब क्रैश बैरियर लगने से यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

दर्जा मंत्री ने इस महत्वपूर्ण कार्य की स्वीकृति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिले की दस प्रमुख सड़कों पर जल्द हॉटमिक्स का काम शुरू किया जाना है। इसमें नैनीसेनी-देवत-कुम्डार-कनारी-पाभे सड़क भी शामिल है। इस सड़क पर भी जल्द हॉटमिक्स कार्य शुरू कराया जाएगा।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य हेमा बम, इंद्र बम, नैनीसेनी के ग्राम प्रधान अशोक महर, देवत के ग्राम प्रधान हरिश सिंह बिष्ट, कनारी-पाभे के ग्राम प्रधान सुनील भंडारी समेत कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सड़क सुरक्षा कार्य शुरू कराने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दर्जा मंत्री गणेश भंडारी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments