Tuesday, July 28, 2026
Homeपिथौरागढ़पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: 22 सड़कें बंद, नाले में पुलिया बही,...

पिथौरागढ़ में बारिश का कहर: 22 सड़कें बंद, नाले में पुलिया बही, नंदा देवी बेस कैंप का संपर्क टूटा

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से जारी लगातार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी वर्षा के चलते टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग तवाघाट के पास बंद हो गया है। इसके अलावा चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट-लिपुलेख मार्ग, मुनस्यारी-धापा-मिलम मार्ग, थल-मुनस्यारी मार्ग समेत जिले की कुल 22 सड़कें बाधित हैं, जिससे सीमांत क्षेत्रों का संपर्क प्रभावित हुआ है।

लगातार बारिश के कारण काली नदी, गोरी गंगा, धौली गंगा, रामगंगा, मंदाकिनी, सेरा और जाकुर समेत सभी प्रमुख नदी-नाले उफान पर हैं। मंगलवार सुबह तक डीडीहाट में 102 मिमी, थल में 83 मिमी, तेजम में 73 मिमी, बेरीनाग में 72 मिमी, कनालीछीना में 53 मिमी, देवलथल में 50 मिमी, धारचूला में 38.4 मिमी, मुनस्यारी में 36.4 मिमी, पिथौरागढ़ में 34.4 मिमी, गणाई गंगोली में 30 मिमी और गंगोलीहाट में 27 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

उफनाए नाले में पुलिया बही, नंदा देवी बेस कैंप का संपर्क टूटा

चीन सीमा से लगे मल्ला जोहार क्षेत्र में ल्वा गांव के पास भारी बारिश के कारण उफनाए नाले में बनी पुलिया बह गई। पुलिया बहने से नंदा देवी बेस कैंप ट्रेक और ल्वा गांव का संपर्क पूरी तरह कट गया है। घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।

ल्वा गांव, जो माइग्रेशन गांव के रूप में जाना जाता है, अब सड़क संपर्क से कट गया है। राहत की बात यह है कि फिलहाल इस क्षेत्र में किसी ट्रैकिंग दल के फंसे होने की सूचना नहीं है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और मौसम सामान्य होने के बाद संपर्क बहाल करने की तैयारी में जुटा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments