Sunday, July 19, 2026
Homeरुद्रप्रयागकेदारनाथ पैदल यात्रा सुचारु, छौड़ी के पास बोल्डर गिरने से घोड़ा-खच्चर संचालन...

केदारनाथ पैदल यात्रा सुचारु, छौड़ी के पास बोल्डर गिरने से घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी ठप

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा शनिवार को सामान्य रूप से जारी रही, जबकि छौड़ी के पास भारी बोल्डर गिरने के कारण घोड़ा-खच्चर संचालन अब भी बंद है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्र में मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन, पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें पूरे पैदल मार्ग पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। भूस्खलन प्रभावित संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और यात्रियों को पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित पार कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मार्ग से मलबा और बोल्डर हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद घोड़ा-खच्चर संचालन भी दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

इधर, केदारघाटी में मौसम अब भी खराब बना हुआ है और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए यात्रा करने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments