Wednesday, May 13, 2026
Homeरुद्रप्रयागनागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं की...

नागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन, यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना

रुद्रप्रयाग। Nand Kishore Yadav ने बुधवार को केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

केदारनाथ धाम पहुंचने पर राज्यपाल का मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर भगवान केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के बाद उन्होंने केदारनाथ धाम की दिव्य और आध्यात्मिक अनुभूति को अविस्मरणीय बताया।

राज्यपाल ने कहा कि केदारनाथ धाम आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत केंद्र है, जहां पहुंचकर हर श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करता है।

उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न सेवा संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। यात्रा मार्ग और धाम में व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहित समाज से भी संवाद किया तथा यात्रा अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है तथा यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु नई ऊर्जा और सकारात्मक अनुभूति लेकर लौटता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments