Sunday, October 25, 2026
Homeअतिरिक्तकार में दम घुटने से दो मासूमों की मौत; परिजनों की लापवाही...

कार में दम घुटने से दो मासूमों की मौत; परिजनों की लापवाही से मासूमों की जान चली गई

दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे अचानक गायब हो गए। जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया।

काफी देर बाद खोजबीन करने पर जब परिजन बच्चों को कार से ढूंढने के लिए निकले तो कार के अंदर ही उनकी लाश मिली।

नई दिल्ली (एजेंसीज) : परिजनों की लापरवाही से बाहरी दिल्ली के रणहौला में कार के अंदर दम घुटकर दो बच्चों की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। इस दौरान बच्चे अचानक गायब हो गए। जिसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें ढूंढना शुरू कर दिया। काफी देर बाद खोजबीन करने पर जब परिजन बच्चों को कार से ढूंढने के लिए निकले तो कार के अंदर ही उनकी लाश मिली। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक जांच अधिकारी ने बताया दोनों मरने वाले बच्चों को पहचान 5 साल के राजकुमार और 4 साल के सोनू के तौर पर हुई है। राजकुमार के पिता का नाम सुभाष है वहीं सोनू के पिता का नाम राजू है। सुभाष राजू का साला है । दोनों बच्चे परिजनों रणहौला में  बापरौला स्थित दास गार्डन के अम्बेडकर पैलेस में रहते थे। वुधवार दोपहर में दो बजे दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, इस दौरान दोनों बच्चों की मां घर पर ही थी।

देर शाम तक जब बच्चे घर पर नहीं पहुंचे तो मां-बाप ने उन्हें खोजना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक मोहल्ले में और आसपास के इलाकों में खोजबीन की। लेकिन दोनों बच्चों का कोई भी पता नहीं चला। परिजनों ने इस दौरान मोहल्लों में कई घरों में भी ढूंढा, अंत मे थक हारकर परिजन रणहौला थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी के धारा 363 में  रणहौला थाने में केस दर्ज कर लिया।  इस पर पुलिस ने भी बच्चों को ढूंढने के लिए अपनी टीम मौके पर भेजी। बच्चों के परिजनों ने बताया कि उन्होंने दोनों बच्चों को 2 बजे घर के बाहर खेलते हुए देखा था।

गाड़ी का लॉक अंदर से बंद 

जिस कार में बच्चे बन्द हुए  वह राजू की थी, राजू कैब ड्राइवर है ।  राजू ने कार का दिन में लॉक नहीं किया था। इसके बाद वह घर के अंदर चला गया।  इस दौरान दोनों बच्चे खेलते हुए कर के अंदर चले गए इससे बच्चे अंदर ही बंद हो गए। बाद में जब बच्चों को पुलिस स्टेशन से आने के बाद खोजने के लिए कार राजू ने निकाली। उसने देखा  कार की सीट के नीचे दोनों बच्चे दिखे। इसके बाद दोनों बच्चों को बेहोशी की हालत में तारक हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया।  जहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।  डॉक्टरों ने पुलिस को रिपोर्ट में बताया कि दोनों बच्चों की दम घुटने से मौत हुई। महज 5 मिनट बन्द हो गया था लॉक पुलिस ने बताया जिस कार में दोनों बच्चों की मौत हुई उसमें 5 मिनट में खुद लॉक लग जाता है, इस दौरान बच्चे अंदर पहुंच गए और कार के अंदर बन्द हो गए।

इस साल जून में हुआ था ऐसा ही हादसा

इस साल 6 जून को रानीबाग इलाके में घर से गायब बच्चे की लाश सामने खड़ी कार से बरामद हुई थी। मृतक बच्चे की पहचान छह साल के सोनू के रूप में हुई थी। सोनू परिवार के साथ संत नगर रानीबाग में रहता था। उसके पिता रामगोपाल रेहड़ी लगाते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments